Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

CBI vs CBI: थाने से बाहर निकलकर बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी ने 30 हजार करोड़ अनिल अंबानी की जेब में डाले

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता सीबीआई दफ्तर का घेराव किया है।

CBI vs CBI: थाने से बाहर निकलकर बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी ने 30 हजार करोड़ अनिल अंबानी की जेब में डाले
X

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता सीबीआई दफ्तर का घेराव करेंगे। टीएमसी भी कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में साथ देगी।

लाइव अपडेट..

* प्रधानमंत्री ने 30 हजार करोड़ अनिल अंबानी की जेब में डाला है। देश की जनता सब समझती है।

* राहुल गांधी ने कहा कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को देश के चौकीदार ने देश से भगाया।

* पुलिस स्टेशने के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चोर बताया और कहा कि पीएम मोदी सच्चाई से नहीं भाग सकते।

* राहुल गांधी ने पुलिस स्टेशन से बहार निकलने के बाद पीएम मोदी पर हमला बोला है।

* राहुल गांधी लोधी रोड पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं।

* कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने का ट्वीट कहा कि राहुल गांधी समेत कई नेता गिरफ्तार किए गए।

* देशभर में सीबीआई के दफ्तरों के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

* राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई पर आक्रमण प्रधानमंत्री करते हैं।

* राहुल गांधी ने कहा कि राफेल के खुलासे से मोदी सरकार डरी हुई है।

* राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस 'चौकीदार' को चोरी करने नहीं देगी।

* दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पुलिस ने हिरासत में लिया।

* कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोधी रोड पुलिस स्टेशन की तरफ जा रहे है। गिरफ्तारी दे सकते हैं।

* कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी देने जाएंगे।

* हैदराबाद में सीबीआई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

* चंडीगढ़ में सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को उनके पद हटाने के खिलाफ विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

* कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को हटाने के खिलाफ दयाल सिंह कॉलेज से सीबीआई मुख्यालय तक विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।

* CBI मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालने से पहले लोधी रोड स्थित दयाल सिंह कॉलेज के बाहर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, सीपीआई नेता डी राजा तथा जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव मौजूद हैं।

* उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर भी मौजूद हैं।

* बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

* राहुल गांधी ने लोगों से 11 बजे दयाल सिंह कॉलेज से लोधी रोड CBI मुख्यालय तक मार्च में शामिल होने की अपील की है।

* बेंगलुरु में सीबीआई कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

* सीबीआई मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

* टीएमसी की और से सांसद नदीम उल हक कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी आलोक वर्मा के खिलाफ आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग करेगी।

इसके अलावा पीएम मोदी से पूरे प्रकरण पर देश से माफी मांगने की मांग करेगी। वहीं लखनऊ स्थित सीबीआई कार्यालय के बाहर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। आलोक वर्मा को हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को देश के राज्यों में सभी सीबीआई कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story