दिल्लीः गर्लफ्रेंड की तरफ अश्लील इशारे करने पर आपत्ति जताने पर तीन व्यक्तियों की पिटाई
उत्तर पश्चिम दिल्ली के विजय नगर में तीन व्यक्तियों की उनकी महिला मित्र की तरफ अश्लील इशारे करने पर आपत्ति जताने के लिए व्यक्तियों के एक समूह ने कथित तौर पर पिटाई की और बंदूक दिखाकर धमकी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Aug 2018 6:07 AM GMT
उत्तर पश्चिम दिल्ली के विजय नगर में तीन व्यक्तियों की उनकी महिला मित्र की तरफ अश्लील इशारे करने पर आपत्ति जताने के लिए व्यक्तियों के एक समूह ने कथित तौर पर पिटाई की और बंदूक दिखाकर धमकी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रविवार की सुबह 12:29 बजे घटना के बारे में सूचना मिली थी लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंचती तब तक घायलों को अशोक विहार के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि महिला वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की सदस्य बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान सुमित वर्मा (23), रिषभ (23) और अंकित पांडेय (23) के रूप में हुई है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने नशे में धुत्त होकर उनकी महिला मित्र की ओर अश्लील इशारे किए। जब उन्होंने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं तथा कुछ और लोगों को बुला लिया जिनमें से एक के पास पिस्तौल थी।
उन्होंने तीनों को पीटा तथा उन्हें मारने की धमकी भी दी।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीमें गठित की गईं तथा पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गौतम सोनकर (26), कुंदन (23), आयुष भाटिया (24), मनीष (23) और शुभम (20) के रूप में हुई है जबकि अन्य आरोपी पवन (25) अब भी फरार है। मॉडल टाउन पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन चल रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story