Video : दिल्ली बना वारदातों का शहर, एक जगह मारी गोली तो दूसरी तरफ महिला से लूटपाट
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर वारदातों का सिलसिला जारी हो चुका है। दिल्ली में दो वारदाते सामने आई हैं। एक घटना दिल्ली के भारत नगर की है और दूसरी घटना मानसरोवर पार्क की है।

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर वारदातों का सिलसिला जारी हो चुका है। दिल्ली में दो वारदाते सामने आई हैं। एक घटना दिल्ली के भारत नगर की है और दूसरी घटना मानसरोवर पार्क की है।
सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली के भारत नगर की जहां एक सिरफिरे आशिक ने शनिवार को लड़की के घर में घुस कर गोली मार दी। गोली मारने वाले शख्स का नाम हरीश बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - मुजफ्फरपुर शेल्टर केस: मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर का आर्म्स लाइसेंस रद्द, फंड पर लगाई रोक
हरीश और अंशुल दोनों करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन प्रेमिका की शादी दूसरी तरफ होने के चलते इससे वो नाराज हो गया और उसने गोली चला दी।
बता दें कि लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही। जिसका इलाज शालिमार बाग के फोर्टिज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। इन सबके बीच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं दूसरी तरफ मानसरोवर पार्क से जहां एक महिला से उसकी चेन छीन ली गई। बदमाशों ने उनका पीछा किया और महिला का गला पीछे से पकड़ लिया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।
Caught on CCTV: Jewellery and mobile phone of a woman snatched by thieves in Delhi's Mansarovar Park area. (29.07.18) pic.twitter.com/SJT3YbVmKd
— ANI (@ANI) August 5, 2018
ये भी पढ़ें - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैदराबाद पहुंचे, आज IIT के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
उसके बाद बदमाश महिला से गले की चेन और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। 29 जुलाई की ये पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App