Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली : निर्माणाधीन शिव विहार मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा, एक की मौत और 6 लोग घायल

दिल्ली में करावल नगर के निर्माणाधीन शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो स्टेशन (पिंक लाइन) पर तेजाब से भरा कन्टेनर गिर जाने से 6 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

दिल्ली : निर्माणाधीन शिव विहार मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा, एक की मौत और 6 लोग घायल
X

दिल्ली में करावल नगर के निर्माणाधीन शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो स्टेशन (पिंक लाइन) पर तेजाब से भरा कन्टेनर गिर जाने से 6 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीटीबी में सभी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल इसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और कार्रवाई भी शुरु कर दी है। पिंक लाइन का यह सेक्शन नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और गाजियाबाद को लोगों को जोड़ेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story