Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मनोज तिवारी की शिकायत पर केजरीवाल, सिसोदिया और अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली में यमुना नदी पर बने सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में हुए विवाद को लेकर मनोज तिवारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

मनोज तिवारी की शिकायत पर केजरीवाल, सिसोदिया और अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज
X

दिल्ली में यमुना नदी पर बने सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के बीच शुरू हुए विवाद ने आज एक नया मोड़ ले लिया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी की शिकायत पर शनिवार को दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस एफआईआर में दिल्ली मुख्यमंत्री अर्विन्द्द केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी नाम है।

आपको बता दें कि दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने मनोज तिवारी को धक्का दे दिया था जिससे तिवारी गिर गए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, योगी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

इस मामले में अमानतुल्लाह खान ने सफाई देते कहा कि जब मनोज तिवारी मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्होंने उन्हें रोका था। धक्का नहीं दिया। अमानतुल्लाह ने कहा कि मनोज तिवारी मंच पर चढ़कर सीएम और डिप्टी सीएम पर हमला करने वाले थे। जिसकी वजह से उन्हें रोका गया था।

इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया था कि उन्हें आप के एक विधायक ने गोली मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ धक्का मुक्की करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई है। इस मामले पर एक्शन लिया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story