आप सरकार की नाकामियों को बेनकाब करने के लिए माकन का साथ देंगी शीला
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आप सरकार के 14 फरवरी को तीन साल पूरा होने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय माकन और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ उसकी कथित नाकामियों का खुलासा करेंगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Feb 2018 7:43 AM GMT Last Updated On: 9 Feb 2018 7:43 AM GMT
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आप सरकार के 14 फरवरी को तीन साल पूरा होने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय माकन और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ उसकी कथित नाकामियों का खुलासा करेंगी। पार्टी सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।
दरअसल, आप के 20 विधायकों को राष्ट्रपति द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उपचुनाव की संभावना जताई जा रही है और इसी वजह ने दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को साथ लाया है।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘माकन ने हाल ही में शीला से उनके निजामुद्दीन स्थित आवास में मुलाकात की थी और पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली में उपचुनाव होने की स्थिति में उनके साथ प्रचार करने पर सहमति जताई थी।'
माकन ने यह भी कहा कि वह दिल्ली कांग्रेस में शीला की और अधिक सक्रिय भूमिका का अनुरोध करेंगे।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम दिल्ली का गौरव फिर से हासिल करने के लिए साथ मिल कर काम करेंगे।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story