शीला दीक्षित बनीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर कसा तंज
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार 15 सालों तक सत्ता पर बतौर मुख्यमंत्री राज करने वाली शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार 15 सालों तक सत्ता पर बतौर मुख्यमंत्री राज करने वाली शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि हाल ही में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब दिल्ली की पूर्व मुख्मंत्री को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।
हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आम आमदी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि Finally Shiela Dixit is back again in Delhi Politics स्वागत हैं।
शीला दीक्षित को दुबारा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनी। शीला के सामने केजरीवाल कितने बौने लगने लगे हैं। शीला के घोटालों को छिपाने, जो जांच मैंने करवाई थी उसको दबाने के बाद अब उसी शीला के साथ मंच पर चढ़ने को बेकरार।
Finally Shiela Dixit is back again in Delhi Politics स्वागत हैं
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 10, 2019
शीला दीक्षित को दुबारा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनी
शीला के सामने केजरीवाल कितने बौने लगने लगे हैं
शीला के घोटालों को छिपाने, जो जांच मैंने करवाई थी उसको दबाने के बाद अब उसी शीला के साथ मंच पर चढ़ने को बेकरार https://t.co/MRlfT5c0jM
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App