Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बेरहमों ने पति की गलतियों की सजा पत्नी को दी, महिला की दर्दनाक मौत

दिल्ली में बुधवार सुबह गुरुद्वारे से लौट रहे एक परिवार पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी।

बेरहमों ने पति की गलतियों की सजा पत्नी को दी, महिला की दर्दनाक मौत
X

दिल्ली में बुधवार सुबह गुरुद्वारे से लौट रहे एक परिवार पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने परिवार का कार से पीछा करते हुए महिला को गोली मार दी। गोली लगने की वजह से महिला की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- चंद रुपयों के लिए पत्नी को बच्चों के सामने उतारा मौत के घाट, ऐसे दिया हत्या को अंजाम

क्या है मामला

मामला दिल्ली के शालीमार इलाके का है, जहां बुधवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने सरेआम महिला को गोली मार दी। घटना तब हुई जब महिला परिवार के साथ नानक प्याऊ गुरुद्वारे से घर वापस जा रही थी। रास्ते में बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर लिया और महिला को गोलियों से भून डाला। खून से लथपथ महिला को रोहि‍णी के सरोज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका का नाम प्रिया मेहरा बताया जा रहा है, जो रोहिणी सेक्टर 15 में अपने परिवार के साथ रहती थी। वारदात के वक्त कार में महिला का पति और दो साल का बच्चा भी मौजूद था। मृतका के पति पंकज मेहरा का आरोप है कि उनके ऊपर कर्ज लौटाने का बहुत प्रेशर था। पंकज बिजनेस करते हैं और पहाड़गंज में किंग बार के मालिक हैं। मृतका हाउस वाइफ थी।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली: 'गैंग्‍स ऑफ वासेपुर' के नवाजुद्दीन अंदाज में किया कत्ल, मरने के बाद भी दागते रहे गोलियां

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसने सोनीपत में रहने वाले एक व्यक्ति से 5 लाख रुपए उधार लिए थे। उस आदमी ने ब्याज दर बढ़ाकर उसे 40 लाख रुपये बना दिए। पंकज ने बताया कि पत्नी को गोली मारने के बाद हमलावरों की रिवाल्वर में गोली फंस गई, जिसके चलते वह बच गए। पंकज ने कहा कि बदमाश उनके पूरे परिवार को खत्म करना चाहते थे।

शालीमार बाग पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, पहली नजर में हत्या का कारण लेनदेन लग रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story