चॉकलेट देने के बहाने 79 वर्षीय बुजुर्ग ने आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
उत्तर-पूर्व दिल्ली के खजूरी खास इलाके में चॉकलेट देने के बहाने 79 वर्षीय एक व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 Oct 2018 6:06 AM GMT Last Updated On: 16 Oct 2018 6:06 AM GMT
उत्तर-पूर्व दिल्ली के खजूरी खास इलाके में चॉकलेट देने के बहाने 79 वर्षीय एक व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुयी जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।
आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को भी इसके बारे में बताया तो गंभीर नतीजे होंगे। बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी जो उसे पुलिस स्टेशन ले गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story