मां-बेटी के साथ बलात्कार के मामले में स्वयंभू बाबा आशु महाराज गिरफ्तार
स्वयंभू बाबा आशु महाराज को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उसके आश्रम में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Sep 2018 5:22 AM GMT
स्वयंभू बाबा आशु महाराज को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उसके आश्रम में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राजीव रंजन ने बताया कि अपराध शाखा ने उसके बेटे समर खान को भी एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से इस मामले में कई घंटे तक पूछताछ हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि 2008 और 2013 के बीच उस स्वयंभू बाबा, उसके दोस्तों और उसके बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
हौज खास थाने में पिछले हफ्ते इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया और रविवार को इसकी जांच अपराध शाखा को सौंप दी गयी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story