दिल्ली में चोरों का कहर जारी, एक ही कंपनी को दो बार बनाया निशाना- लूट लिए 90 लाख
दिल्ली में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। दिल्ली के द्वारका सेक्टर पांच में स्थित पॉवर ग्रेड में पहली चोरी 12 जून को फ़िल्मी अंदाज में हुई।

दिल्ली में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। दिल्ली के द्वारका सेक्टर पांच में स्थित पॉवर ग्रेड में पहली चोरी 12 जून को फ़िल्मी अंदाज में हुई।
कंपनी में रात दो बजे अचानक स्टीम कार में पांच बदमाश आये और गार्ड्स को बंदूक दिखाकर बंदी बना लिए और फिर लूट को अंजाम दिया।
पहली लूट में बदमाशों ने 60 लाख का सामान और पैसे लूट लिए उसके बाद मामला यहीं नहीं रुका बदमाशों ने 13 जून की रात तीन बजे फिर आए गार्ड्स को बांधकर स्टोर रूम में से लगभग 30 लाख की लूट को फिर अंजाम दिया।
और सामन टाटा 407 ट्रक में भर कर ले गए। वहीं इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई,जसिके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। फिलहाल चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बता दें कि हाल ही में पावर ग्रिड के केबल में आग लगने के बाद बिजली गुल हो गई थी , लेकिन दो दिन बाद ही इस समस्या को हल कर लिया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App