कोहरे ने ली 4 नेशनल खिलाड़ियों की जान, दिल्ली-पानीपत हाईवे पर हुआ सड़क हादसा
दिल्ली-पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास शनिवार तड़के हुई एक कार दुर्घटना में चार नेशनल खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी खिलाड़ी वेट लिफ़्टिंग के नेशनल चैंपियन थे। दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।

दिल्ली-पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास रविवार तड़के हुई एक कार दुर्घटना में चार नेशनल खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी खिलाड़ी वेट लिफ़्टिंग के नेशनल चैंपियन थे। दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः कमला मिल्स: पब का मालिक देर रात गिरफ्तार, अन्य आरोपियों का पता बताने वाले को मिलेगा इनाम
गंभीर रूप से घायलों में दिल्ली के नांगलोई के सक्षम यादव भी हैं, जो दो बार वेट लिफ़्टिंग के वर्ल्ड चैम्पियन रह चुके हैं। सक्षम यादव और दूसरे खिलाड़ी बाली की हालत गम्भीर है। दुर्घटनाग्रस्त कार से इनकी किट मिली है, जिससे लगता है कि शायद ये लोग कहीं खेलने जा रहे थे। तड़के तकरीबन 4 बजे यह हादसा हुआ। अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
Delhi: Four powerlifting players killed & two injured in a road accident due to fog conditions at Sindhu border in #Delhi ;Visuals from the spot pic.twitter.com/6Tam7H1UXm
— ANI (@ANI) January 7, 2018
कोहरे के कारण हुआ एक्सीडेंट
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घने कोहरे में स्विफ्ट डिजायर कार का बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ हादसा। कार का डिवाइडर और खम्भे से टकराकर एक्सीडेंट हो गया। ये सभी खिलाड़ी एक ही कार में सवार थे। कार खंभे से इतनी जोर से टकराई गाड़ी की छत उड़ गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कई सौ मीटर तक मांस के लोथड़े बिखर गए।
मैक्स अस्पताल में इलाज
दोनों गंभीर रूप से घायल खिलाड़ियों को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से मैक्स अस्पताल शालीमार बाग के लिए रेफर किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App