दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ''दलित महासम्मेलन'' में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी
इस सम्मलेन के जरिए राहुल गांधी देश में कांग्रेस की अपनी खोई हुई राजनैतिक जमीन को तलाशने की कोशिश करेंगे।

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले दलित सम्मेलन में कांग्रेस अध्यत्र राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे। ये महासम्मलेन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में होगा।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 23 अप्रैल को होने जा रहे दलित महा सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मलेन के जरिये राहुल गांधी देश में कांग्रेस की अपनी खोई हुई राजनैतिक जमीन को तलाशने की कोशिश करेंगे।
इसे भी पढ़ें- महात्मा गांधी की समाधि पर लिखा 'हे राम' मिटा कर दिखाएं माया-ममता: उमा भारती
कांग्रेस पिछले कई महीनों से दलितों, आदिवासियों व गरीबों को अपने पाले में लाने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए कांग्रेस दलित व आदिवासी तबकों पर फोकस कर उनके मुद्दों को उठाने में लगी है।
Congress President Rahul Gandhi to participate in Dalit Sammelan at Talkatora Stadium in #Delhi on 23rd April pic.twitter.com/K2MOi4rvHG
— ANI (@ANI) March 31, 2018
इससे पहले गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने दलितों और पिछड़ों को साधने की कोशिस की थी। हालांकि कांग्रेस को वहां इसका फायदा भी मिला था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App