VIDEO: रोहिणी कोर्ट परिसर में घुसकर बदमाश ने की फायरिंग, एक की मौत
पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है, तो वहीं एक व्यक्त की इसमें मौत हो गई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Nov 2017 3:17 PM GMT
रोहिणी कोर्ट परिसर में सोमवार सुबह पुलिस कस्टडी में पेशी के दौरान आए एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच भी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रोहिणी कोर्ट परिसर में विनोद नाम के कैदी को पेशी के लिए लाया गया था। पुलिस जब कैदी को लेकर जा रही थी तभी कोर्ट परिसर की सीढ़ियों पर एक बदमाश ने उस पर गोलियां चला दी।
गोली लगने से कैदी की मौके पर मौत हो गई। हत्या को अंजाम देकर आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन वहां मौजूद वकीलों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story