Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सीएम केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली में जगह-जगह लगे ''गुमशुदा की तलाश'' के पोस्टर

जनलोकपाल के मुद्दे पर दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

सीएम केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली में जगह-जगह लगे गुमशुदा की तलाश के पोस्टर
X

देश के प्रमुख समाजसेवी अन्ना हजारे का जब जनलोकपाल मुद्दे को लेकर आंदोलन चल रहा था तब समर्थन में आए अरविंद केजरीवाल भी प्रमुख चेहरा थे। हालांकि केजरीवाल ने बाद में अलग पार्टी का गठन किया और दिल्ली में सरकार बनाई। लेकिन इस मुद्दे पर सियासत अभी थमी नहीं है।

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन जनलोकपाल के मुद्दे पर जमकर बहस हुई। विपक्षी पार्टियों ने 'आप' सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला, वहीं सत्ता पक्ष ने भी जवाब देनी में जरा भी देरी नहीं की।

वहीं इस बीच खबर है कि जनलोकपाल के मुद्दे पर दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
पोस्टर में आप सरकार पर तंज कसते हुए लिखा गया है- 'गुमशुदा की तलाश। केजरीवाल जी का जनलोकपाल बिल कहीं खो गया है...मिले तो क्रांतिकारी सीएम को पहुंचा दें।'
बताया जा रहा है कि अकाली दल विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर से लगाए गए हैं। पोस्टर में नीचे मनजिंदर सिंह सिरसा की भी तस्वीर लगी है।
पोस्टर में कटाक्ष करने के अंदाज में यह भी लिखा गया है- 'जनलोकपाल मिले तो विधानसभा के पते पर मत पहुंचाइगा...सीएम साहब विधानसभा नहीं आते हैं।'

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story