पत्नियों की लड़ाई से परेशान पति ने उठाया ये बड़ा कदम, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
अगर आप भी पत्नी से परेशान हैं तो क्या करेंगे? हम आपको आज बता रहे एक शख्स अपनी पत्नी की लड़ाई से इस कदर परेशान हो गया कि उसे बेचने निकल पड़ा। कीमत भी तय कर दी मगर बीच में ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Aug 2018 7:36 PM GMT Last Updated On: 11 Aug 2018 7:36 PM GMT
देश में यूं तो पति पत्नी के बीच मनमुटाव होता रहता है। लेकिन कभी-कभी कुछ पति अपनी पत्नी से इतने परेशान हो जाते हैं कि वह कोई भी गलत कदम उठाने को तैयार हो जाते हैं।
लेकिन दिल्ली में एक पति अपनी पत्नी की लड़ाई से परेशन होकर उसे बाजार में बेचने के लिए निकल पड़ा। पति ने अपनी पत्नी की कीमत भी तय कर दी थी लेकिन एन वक्त पर पुलिस को इस मामले की भनक लग गई और दोनों को पकड़ लिया।
इसे भी पढ़ें: रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन पर लगा बलात्कार का आरोप, मंत्री ने महिला पर दर्ज कराया ब्लैकमेल का केस
हैरान हो गए न मगर यह कोई कहानी नहीं। यह हैरान करने वाला मामला दिल्ली का है। एक शख्स की दो शादी हुई थी। दोनों ही पत्नी आपस में लड़ती रहती थीं। इसी लड़ाई से परेशान होकर उसने एक पत्नी को बेचने का फैसला ले लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम सद्दाम है और इसकी दो पत्नियां थी। उनकी लड़ाई से परेशान होकर सद्दाम ने एक पत्नी को बेचने के लिए जीबी रोड पर निकल पड़ा। सही समय पर पुलिस को पता चल गया और महिला बिकने से बचा लिया।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए यह भी बताया कि अच्छी कीमत नहीं मिलने के कारण उसने उसकी हत्या का भी प्लान बनाया था। महिला की कीमत डेढ़ लाख रुपये रखी थी। पुलिस ने पूरे मामले में पुलिसवाले को ही ग्राहक बना कर भेजा और उसे पकड़ लिया।
इसे भी पढ़ें: मस्जिद के लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर सख्त हुआ NGT, कमेटी बनाकर दिए जांच के आदेश
महिला को खरीदने के लिए पुलिस ने आरोपी को 10 हजार रुपये भी एडवांस दे दिया और बाकी के पैसे के लिए उसे शिवाजी पार्क रेलवे स्टेशन बुलाया। इसके बाद आरोपी के वहां पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story