विद्या बाल भवन में लड़कियों के लिए खुला शूटिंग एवं राइफल रेंज एकेडमी
विद्या बाल भवन सीनियर सैकण्डरी स्कूल मयूर विहार-3 में पिस्टल-राईफल के.वी.एस.एस. शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ हुआ।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Aug 2018 7:44 PM GMT Last Updated On: 4 Aug 2018 7:44 PM GMT
विद्या बाल भवन सीनियर सैकण्डरी स्कूल मयूर विहार-3 में पिस्टल-राइफल के.वी.एस.एस. शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ हुआ। जिसका श्री आनन्द कुमार मिश्रा सहायक पुलिस आयुक्त, कल्याणपुरी ने उद्घाटन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सतवीर शर्मा ने बताया कि इस एकेडमी को खोलने का उद्देश्य लड़कियों को कौशल में निपुन करना है। जिससे लड़कियां भी निशानेबाजी में आगे बढ़ सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. हरीदत्त शर्मा भी उपस्थित थे।
एकेडमी के डायरेक्टर योगेश गुप्ता ने बताया कि स्कूल समय में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अभ्यास करेंगे व विद्यालय के समय के बाद अन्य खिलाड़ी भाग ले सकेंगें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story