Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

MCD: दिल्ली में रहना होगा महंगा, ऐसे वसूला जाएगा प्रोफेशनल टैक्‍स

उत्तर दिल्ली नगर निगम के सामने कमिश्नर ने रेंट प्रोफेशन टैक्स का प्रस्ताव रखा है।

MCD: दिल्ली में रहना होगा महंगा, ऐसे वसूला जाएगा प्रोफेशनल टैक्‍स
X

देश की राजधानी दिल्ली में अब रहना और भी महंगा होने जा रहा है। नगर निगम प्रोफेशनल टैक्स लगाने जा रहा है। जिसके बाद दिल्ली में रहने वालों से टैक्स वसूला जाएगा।

ये भी पढ़ें - पत्थरबाज लड़की बनी जम्मू-कश्मीर फुटबॉल टीम की कप्तान, ऐसे बदली जिंदगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर दिल्ली नगर निगम के सामने कमिश्नर ने रेंट प्रोफेशन टैक्स का प्रस्ताव रखा है। जिसके मुताबिक, नगर निगम हर साल दिल्ली वालों से 1200 रुपये से लेकर 2500 तक का टैक्स वसूलेगी।

इसके लिए निगम एक स्लेब बनाएगा। जिससे कैटगिरी के मुताबिक टैक्स देना होगा। ये टैक्स ढाई लाख रुपया कमाने वालों से वसूल किया जाएगा।

एनडीएमसी के अतिरिक्त कमिश्नर ने कहा कि इसके लिए अलग सेल बनाएंगे। इन्कम टैक्स से भी डाटा लेंगे और हम अपना सर्वे भी करेंगे. जहां भी इनकम स्लैब जो बनाया है उसी के मुताबिक टैक्स वसूल करेंगे।

ये भी पढ़ें - बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी में हाई अलर्ट, वीएचपी मनाएगी शौर्य दिवस

ये हैं संभावित प्रस्ताव

1. 2.5 लाख सालाना कमाने वालों से 1200 रुपए टैक्स

2. 5 से 10 लाख सालाना आमदनी वालों से 2400 रुपए

3. 10 लाख से ज्यादा आमदनी वालों से 2500 रुपए सालाना टैक्स लिया जाए

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story