ऑपरेशन येलो वॉटर: नोएडा पुलिस ने 48 घंटों में जब्त की 17,000 लीटर शराब, 60 लोग गिरफ्तार
नोएडा पुलिस की ओर से चलाए गए ऑपरेशन येलो वॉटर के तहत 48 घंटों में करीब 17,000 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त की गई और चोरी-छुपे शराब बेचने वाले 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ओर से चलाए गए एक विशेष अभियान में 48 घंटों के दौरान करीब 17,000 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त की गई और चोरी-छुपे शराब बेचने वाले 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 सितंबर की रात को ऑपरेशन ‘येलो वॉटर' शुरू किया गया और यह 26 सितंबर की रात तक चला।
अभियान के ब्योरे के मुताबिक, इस अवधि में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया और नोएडा सहित सिटी पुलिस के अधिकार क्षेत्र वाले इलाकों से 16,000 लीटर से ज्यादा शराब ग्रामीण क्षेत्र में 27 गिरफ्तारियां हुईं और 888 लीटर शराब जब्त की गई।
इसे भी पढ़ें- 'हम पाक को एक मजबूत संदेश भेजना चाहते थे कि हम LoC पार कर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं'
जब्त की गई शराब में अंग्रेजी और देसी दोनों शामिल हैं। अभियान के दौरान कुल 1,354 लीटर अंग्रेजी शराब और 15,556 लीटर देसी शराब जब्त की गई।
अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख अजय पाल शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के कारोबारियों और चोरी-छुपे शराब बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए दो दिन का अभियान चलाया जिसमें यह जब्ती और गिरफ्तारी हुई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App