Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मादक पदार्थ बेचता नाइजीरियाई गिरफ्तार, अवैध तरीके से रह रहे आठ अफ्रीकी नागरिक पकड़े गए

नाइजीरिया के एक नागरिक को कथित तौर पर मादक पदार्थ बेचने के लिए गिरफ्तार किया गया हैं वहीं देश में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीका के आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

मादक पदार्थ बेचता नाइजीरियाई गिरफ्तार, अवैध तरीके से रह रहे आठ अफ्रीकी नागरिक पकड़े गए
X

नाइजीरिया के एक नागरिक को कथित तौर पर मादक पदार्थ बेचने के लिए गिरफ्तार किया गया हैं वहीं देश में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीका के आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर अफ्रीका के लोगों के एक ठिकाने का पता लगाया गया और इसके बाद पुलिस के एक दल ने गोयला डेरी के कुतुब विहार में एक बहुमंजिली इमारत में शुक्रवार को छापा मारा।
उन्होंने बताया कि तलाश के दौरान वांछित नाइजीरियाई नागरिक यू जॉन(28) को कुतुब विहार में उसके फ्लैट से पकड़ा गया और पुलिस ने उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20लाख रूपए बताई जाती है।
अतिरिक्त पुलिस उपाआयुक्त(अपराध) अजित सिंगला ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसी इमारत में अन्य फ्लैटों में छापा मारा गया जहां अफ्रीकी मूल के और लोगों को रहते हुए पाया गया।
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि दो महिलाओं सहित आठ अफ्रीकी नागरिक बिना वैध वीजा अथवा पासपोर्ट के देश में रह रहे हैं, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरापियों को उनके देश वापस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि जॉन ने पूछताछ में बताया कि वह अक्टूबर 2012 को छह माह के बिजनेस वीजा पर भारत आया था और वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह नाइजीरिया वापस नहीं लौटा।
अन्य आरोपियों ने भी बताया कि वे भी बिजनेस अथवा छात्र वीजा पर भारत आए थे लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वापस नहीं लौटे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story