Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शादी के जश्न के दौरान हादसा, बारात में चली गोली नाबालिग को लगी, हालत गंभीर

दिल्ली के चांदनी महल इलाके में बारात के जश्न के दौरान चली गोली 15 साल के मासूम को लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

शादी के जश्न के दौरान हादसा, बारात में चली गोली नाबालिग को लगी, हालत गंभीर
X

दिल्ली के चांदनी महल इलाके में बारात में चली गोली से एक बड़ा हादसा हे गया। यहां बारात के जश्न के दौरान चली गोली 15 साल के मासूम को लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे के आस-पास यह हादसा हुआ। इस समय चांदनी महल इलाके से एक बारात निकल रही थी और पूरा एरिया लाइट से सजा था।

यह भी पढ़ें- जिंदा रहना है तो बनवा लें आधार कार्ड- अस्पताल ने बिना 'आधार' नहीं किया भर्ती, कारगिल शहीद की पत्नी की गई जान

बारात निकल रही थी, नाच-गाना चल रहा था और आस-पास के लोग अपनी छतों पर खड़े बारात को निकलता देख रहे थे। इसी दौरान बारात में शामिल एक व्यक्ति ने हवा में फायरिंग की। ये गोली अपने रिश्तेदार की छत से बारात देख रहे 15 वर्षीय नईम को जा लगी।

लड़के को गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया और लड़के को पास के एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story