#MeToo: स्वाति मालीवाल ने एमजे अकबर को पद से हटाने के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री और पूर्व पत्रकार एम जे अकबर को पद से हटाने का अनुरोध किया है।

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री और पूर्व पत्रकार एम जे अकबर को पद से हटाने का अनुरोध किया है।
#metoo अभियान का स्वागत करते हुए मालीवाल ने सभी महिलाओं और लड़कियों से किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न के खिलाफ आगे आने और मामला दर्ज कराने का आग्रह किया है।
इसे भी पढ़ें- NIA की विशेष अदालत ने जाकिर नाईक की पांच संपत्तियां कुर्क करने का दिया आदेश
उन्होंने कहा कि यह सही वक्त है, सामने आइए और इसकी रिपोर्ट करिए ताकि हमारे समाज में मौजूद ऐसे लोगों को सबक सिखाया जा सके और उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की जरूरत है।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने आज एक पत्र के जरिए प्रधानमंत्री से भी अपील की है। सर सबसे पहले केंद्र सरकार में मंत्री पद से एम जे अकबर को हटाइए। मुझे लगता है कि वह मंत्री पद के हकदार नहीं हैं।
मालीवाल ने एक बयान में कहा कि सात-अलग महिलाओं ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और छेड़खानी के बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सभी सातों महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया, जैसा कि उन सबने दावा किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App