दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई, मैक्स अस्पताल का लाइसेंस किया रद्द, ये है पूरा मामला
दिल्ली सरकार ने दो बच्चो को मृत घोषित करने के मामले में लापरवाही को लेकर मैक्स अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

दिल्ली सरकार ने दो बच्चो को मृत घोषित करने के मामले में लापरवाही को लेकर मैक्स अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने शालीमार बाग मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मैक्स अस्पताल ने जो गलती की वह बर्दाश्त के लायक नहीं है इसलिए मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
हमने अस्पताल को लापरवाही बरतने का दोषी पाया है। अस्पताल की यह पहली गलती नहीं है। लिहाजा मैक्स अस्पताल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।
We have cancelled the license of #MaxHospital Shalimar Bagh, the negligence in the newborn death case was unacceptable: Delhi Health Minister Satyendra Jain pic.twitter.com/vbUlT6PGB2
— ANI (@ANI) December 8, 2017
बता दें दिल्ली के शालीमार बाग के मैक्स अस्ताल में एक जीवित बच्चो को मृत घोषित कर दिया था और शव को कपड़े में बांधकर परिजनों को दे दिया था।
इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किआ और मामला मेडिकल की लीगल सेल को भेज दिया था। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
जिसके बाद दिल्ली सरकार ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी थी। मैक्स ने कहा था कि दोनों बच्चों का जन्म 30 नवंबर 2017 को हुआ था। डिलीवरी के वक्त बच्चों की उम्र 22 सप्ताह की थी।
हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, बच्चे को मृत घोषित करने वाले डॉक्टर को तत्काल छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App