मौसम की जानकारी : दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें आज का तापमान
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस नीचे, 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस नीचे, 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।
मौसम विज्ञानियों ने अनुमान में बताया है कि दिन में अलग-अलग क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सुबह आपेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App