Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली: 5 साल की मासूम से रेप के आरोप में चाचा गिरफ्तार

दिल्ली में पांच साल की मासूम बच्ची से बलात्कार के आरोप में उसके 36-वर्षीय चाचा को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली: 5 साल की मासूम से रेप के आरोप में चाचा गिरफ्तार
X

देश में बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिनमें कुछ घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली सामने आती हैं।

ऐसे ही एक ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली में पांच साल की मासूम बच्ची से बलात्कार के आरोप में उसके 36-वर्षीय चाचा को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शालीमार बाग इलाके में 36-वर्षीय एक शख्स को अपनी ही 5 साल की मासूम भतीजी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story