Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

''108 बार संबंध बनाओ, समस्याओं से मुक्ति पाओ''

राजधानी में एक बार फिर तंत्र-मंत्र की आड़ में महिलाओं का शारीरिक शोषण करने वाला तांत्रिक सलाखों के पीछे पहुंचा है।

108 बार संबंध बनाओ, समस्याओं से मुक्ति पाओ
X

राजधानी में एक बार फिर तंत्र-मंत्र की आड़ में महिलाओं का शारीरिक शोषण करने वाला तांत्रिक सलाखों के पीछे पहुंचा है। बाहरी जिले की रणहौला पुलिस के हत्थे चढ़े तांत्रिक का नाम हैदरअली बताया जाता है। जांच में इसके द्वारा कई महिलाओं को हवस का शिकार बनाये जाने की बात सामने आई है। वह 108 बार संबंध बनाने पर सभी समस्याओं से छुटकारे का दावा करता था।

इसे जिस महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है वह उसके साथ तो संबंध बना ही चुका था बल्कि उसकी बड़ी बेटी को भी गत एक वर्ष से हवस का शिकार बना रहा था। आजकल उसकी नजर महिला की छोटी बेटी पर थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी तांत्रिक मोहन गार्डन के सांई एंक्लेव में रह रहा था। वह मूलरूप से बुलंदशहर, उत्तर-प्रदेश का रहने वाला है। उसे सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- सनी लियोनी ने डेनियल से पहले इस शख्स के साथ की थी पहली पोर्न फिल्म, सगाई के बाद टूटा था रिश्ता

एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह कई साल पहले अपनी ननद के जरिये तांत्रिक के संपर्क में आई थी। तांत्रिक कड़वा पानी पिलाकर सभी समस्याओं से छुटकारे का दावा करता था। इसी दौरान उसने महिला से कई बार शारीरिक संबंध भी बनाये। एक साल पहले उसने महिला की 17 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया।

उसने महिला की बेटी से कहा कि 108 बार संबंध बनाओं वरना एक साल के भीतर तुम्हारे पिता की मौत हो जाएगी। इसी डर से शिकायतकर्ता महिला की बेटी एक साल तक उसकी हवस का शिकार बनती रही। महिला का आरोप है कि तांत्रिक उसकी ननद से भी संबंध बना चुका है। इसके साथ ही उसकी कई अन्य रिश्तेदार भी उसके पास आती जाती थी। संभव है कि वह उनके साथ भी वहीं हथकंडे अपनाता हो जोकि इनके साथ अपनाये गये थे।

इसकी काली करतूत अभी भी छिपी रहती अगर उसकी नजर महिला की 15 वर्षीय छोटी बेटी पर टेढ़ी न हुई होती। आरोपी कुछ दिनों से नाबालिग से नजदीकियां बढ़ाने का प्रयास कर रहा था। उसे कई प्रकार के प्रलोभन भी दिये गये लेकिन वह इसके जाल में नहीं फंसी। इस बात का पता जब किशोरी की मां को चला तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने महिला की बेटी के 164 के बयान दर्ज करवा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story