पांच माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर, रात भर सोता रहा शव के साथ, फिर पुलिस के सामने कबूला जुर्म
उस्मानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने कहासुनी से नाराज होकर अपनी 5 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद वह रात भर शव के साथ सोता रहा और सुबह खुद ही पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि रायपुरCreated On: 10 Feb 2019 10:29 AM GMT Last Updated On: 10 Feb 2019 10:29 AM GMT
महाराष्ट्र। उस्मानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने कहासुनी से नाराज होकर अपनी 5 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद वह रात भर शव के साथ सोता रहा और सुबह खुद ही पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में रहने वाले विनोद धानसिंह पवार की 9 महीने पहले प्रियंका राठौर से शादी हुई थी। गुरुवार रात पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
जिसके बाद गुस्से में विनोद ने 5 माह की गर्भवती प्रियंका की हत्या कर दी और उसकी शव को बिस्तर पर लिटाकर खुद उसके बगल में सो गया। शुक्रवार सुबह उठकर उसने खुद पुलिस को थाने में फोन कर इसकी जानकारी दी और अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी विनोद को गिरफ्तार का पूछताछ कर रही है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है विनोद पवार बोरवेल कमीशन एजेंट है और उसकी पत्नी प्रियंका तुल्जापुर में नर्स थी। मृतक प्रियंका के परिजनों ने विनोद पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह बार बार दहेज की मांग करता था और जब उनकी बेटी प्रियंका इसका विरोध करती थी तो उसे परेशान करता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story