Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली: महंत सुंदरदास पर एक शिष्या ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में एक शिष्या ने राजस्थान के महंत पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है।

दिल्ली: महंत सुंदरदास पर एक शिष्या ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
X

एक शिष्या ने राजस्थान के महंत पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस बाबत मुकदमा दर्ज तो कर लिया है लेकिन महंत की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला का आरोप है कि पुलिस केस में लापरवाही बरत रही है।

इसे भी पढ़ें- ये गिरोह करता था मासूमों को गायब, फिर करवाता था ये गंदा काम

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के परिजनों का आश्रम में आना जाना था। सब्जी मंडी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय महिला सपरिवार सब्जी मंडी इलाके में रहती है। राजस्थान के महंत सुंदर दास का आश्रम भी इलाके में बना हुआ है। महिला परिजनों के साथ वहां आती जाती रहती थी। पूरा परिवार बाबा का भक्त है।

आरोप है कि गत 17 मई को सब्जी मंडी स्थित बाबा ने आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बाबा ने उसे मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिर पीड़िता ने घटना के बारे में अपने पति को बताया।

इसे भी पढ़ें- शादी के बाद पत्नी से मन भर गया तो भाई के साथ मिलकर करने लगा ये गंदा काम

परिवार ने इस बाबत थाना रूप नगर में शिकायत दी थी। लेकिन बाद में घटनास्थल सब्जी मंडी एरिया का निकला। शिकायत पर तीन अक्टूबर को सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया था। महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी हो चुके हैं। वहीं पुलिस बाबा की तलाश में जुटे होने का दावा कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story