Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश के घर पर लूटपाट, पांच आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के घर से हुई लूट की वारदात के सिलसिले में घरेलू सहायक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश के घर पर लूटपाट, पांच आरोपी गिरफ्तार
X

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के घर से हुई लूट की वारदात के सिलसिले में घरेलू सहायक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप (25), धीरेंद्र राय (32), उपेंद्र राय (33), राम स्वरूप (30), दीपक (40) और दिनेश के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश की पत्नी को उनके घर में कथित रूप से उनके घरेलू सहायक और उसके साथियों ने बंधक बना लिया था जो लाखों रुपये के सामान के साथ नकदी लेकर चंपत हो गए थे। पुलिस ने बताया कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश दिलीप कुमार कपूर का वर्ष 2000 में निधन हो गया था।
घटना के समय मौजूद उनकी बेटी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व जज की 78 वर्षीय पत्नी रीबा कपूर ने अपने बयान में कहा कि उन्हें और उनकी 45 वर्षीय बेटी को उनके घरेलू सहायक एवं उसके साथियों ने बंधक बना लिया था।
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि उनकी बेटी पर आरोपियों ने लोहे की छड़ से हमला किया।
पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायक को घटना से चार दिन पहले ही काम पर रखा गया था। साथ ही उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और लूटे गए पैसों एवं जेवरात को वापस प्राप्त करने के प्रयास जारी हैँ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story