दिल्ली: युवक के सिर पर शराब की बोतल से हमला, हालत नाजुक
नॉर्थ वेस्ट जिले के थाना अशोक विहार अंतर्गत एक युवक ने अन्य युवक के सिर पर आगे पीछे शराब की बोतल फोड़ दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 March 2018 7:00 AM GMT Last Updated On: 19 March 2018 7:00 AM GMT
नॉर्थ वेस्ट जिले के थाना अशोक विहार अंतर्गत एक युवक ने अन्य युवक के सिर पर आगे पीछे शराब की बोतल फोड़ दी। घटना के दौरान युवक पार्क से होकर मार्केट जा रहा था। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल का नाम हरीश कुमार (30) है। पुलिस ने लापरवाही से हत्या की कोशिश में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार मनाएगी अपनी सालगिरह का जश्न, ‘एक साल-नई मिसाल' फिल्म का किया जाएगा प्रदर्शन
पुलिस के मुताबिक हरीश कुमार अशोक विहार के वजीरपुर गांव में परिजनों के साथ रहता है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे जब वह पैदल पार्क से होते हुए अशोक विहार मार्किट जा रहा था। तभी पार्क में बैठकर शराब पी रहे एक युवक ने उसे बुलाया और गाली-गलौच कर हाथापाई करने लगा।
पार्क में मौजूद लोगों ने उनका बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद जब बह अशोक नगर मार्किट पहुंचा तो पीछे-पीछे शराबी युवक भी आ गया और पीछे से शराब की बोतल उसके सिर पर मार दी। जैसे ही वह मुड़ा तो दुबारा सामने से सिर पर बोतल मार दी। जिससे वह घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- राजनीतिक दलों को मिले विदेशी चंदे की अब नहीं होगी जांच, लोकसभा में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी
एक के बाद एक अस्पताल में किया रेफर
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने के चलते हिंदूराव के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल में इसके बाद हिंदूराव में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण घायल को लोक नायक जयप्रकाश नारायण रेफर कर दिया। एलएनजेपी में भी हड़ताल के कारण इलाज नहीं हो पाया। तो आखिर में घायल के परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story