दिल्ली में चार लाख किसान और मजदूरों की महारैली रामलीला मैदान से रवाना, संसद भवन तक निकलेगा मार्च
वाम दलों के साथ जुड़ें किसान व मजदूर संगठन बुधवार को दिल्ली में एक बड़ी रैली का आयोजन कर रहे हैं। आज की रैली में देशभर से किसान और मजदूर दिल्ली के रामलीला मैदान आने लगे हैं। इसे मजदूर किसान संघर्ष रैली का नाम दिया गया है।

वाम दलों के साथ जुड़ें किसान व मजदूर संगठन बुधवार को दिल्ली में एक बड़ी रैली का आयोजन कर रहे हैं। आज की रैली में देशभर से किसान और मजदूर दिल्ली के रामलीला मैदान आने लगे हैं। इसे मजदूर किसान संघर्ष रैली का नाम दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इस रैली में देशभर से 4 लाख से ज्यादा किसान-मजदूर आ चुके हैं। यह रैली सुबह करीब 10-11 बजे से रामलीला मैदान से शुरू होकर संसद भवन तक मार्च करेगी। इसके कारण मध्य दिल्ली की सड़कों पर भीषण जाम लगने की संभावना है।
Delhi: Mazdoor Kisan Sangharsh starts a rally towards Parliament from Ramlila Maidan. The rally is being organised by Centre of Indian Trade Unions (CITU), All India Kisan Sabha (AIKS) & All India Agriculture Workers Union (AIAWU), demanding debt waivers for farmers among others. pic.twitter.com/mWdHTbX8RU
— ANI (@ANI) September 5, 2018
इसे भी पढ़ें- मिसाइल और तेल खरीद विवाद को सुलझानें अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्री आज आएंगे भारत
इसको ध्यान रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों से मध्य दिल्ली के मुख्य मार्ग खासकर दिल्ली गेट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, टॉलसटॉय मार्ग, जंतर-मंतर, मिंटो रोड, पहाड़गंज रोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और उसके आसपास जुड़े मार्गों पर ना जाने की सलाह दी है।
वाद दलों का कहना है कि रामलीला मैदान में आयोजित किसान रैली की तर्ज पर आने वाले दिनों में और भी ऐसी ही विशाल रैलियां होंगी। रैली के माध्यम से देश में किसान और मजदूरों के बिगड़े हालात को लेकर सरकार को घेरेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App