केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद किया, अब तक की सबसे खराब सरकारः विजय गोयल
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को बर्बाद कर के रख दिया है और ‘आप'' सरकार दिल्ली की अब तक की सबसे खराब सरकार है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Jan 2019 4:58 AM GMT
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को बर्बाद कर के रख दिया है और ‘आप' सरकार दिल्ली की अब तक की सबसे खराब सरकार है। गोयल ने केजरीवाल के कथित ‘कुशासन और दिल्लीवासियों से किये झूठे वादों' के खिलाफ जनांदोलन शुरु किया है।
एक बयान के अनुसार गोयल ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं अन्य के साथ ‘केजरीवाल भगाओ, दिल्ली बचाओ' जैसे नारे लगा कर यह आंदोलन शुरु किया। बयान के मुताबिक गोयल ने दिल्ली की बिगड़ती स्थिति पर चिंता प्रकट की और उन्होंने कहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया।
तिवारी ने गोयल को एक ‘गदा' सौंपते हुए कहा कि जाति की तर्ज पर समाज को बांट रहे केजरीवाल और उनकी सरकार के खिलाफ यह एकजुटता का प्रतीक है।
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर बन गयी है और ट्रैफिक जाम से यहां के नागरिकों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story