केजरीवाल सरकार की पहचान है सत्येंद्र जैन का भ्रष्टाचार: भाजपा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में आज पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं नें केजरीवाल सरकार के विरूद्ध मुख्यमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन किया।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को अकर्मण्य अराजक एवं भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि सरकार की पहचान इसके मंत्री का भ्रष्टाचार बन गया है, जिसका नतीजा है कि मुख्यमंत्री अब जनता के बीच नही अपनों के बीच सरकार की वर्षगांठ मना रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में आज पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं नें केजरीवाल सरकार के विरूद्ध मुख्यमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन किया। पार्टी की तरफ से आज जारी बयान में कहा गया है कि केजरीवाल सरकार के 3 वर्ष पूरा होने के मौके पर तिवारी ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ मार्च प्रारम्भ किया।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट, पाकिस्तान करेगा भारत पर परमाणु हमला!
मुख्यमंत्री आवास के निकट भारी पुलिस बल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया और पानी का बौछार किया जिससे प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ताओ को चोटें आई। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ भाजपा नेता ने कहा कि 3 साल की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को 30 साल पीछे धकेल दिया है। हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
यह भी पढ़ें- रामराज्य रथ यात्रा से देश में सांप्रदायिक दंगे भड़कने की आशंका: माकपा
मंत्री एवं अधिकारी एक दूसरे के बैंक खातों के माध्यम से लूट का खेल खेल रहे हैं। तिवारी ने कहा कि आज केजरीवाल सरकार की पहचान सत्येंद्र जैन का भ्रष्टाचार बन गया है, जिसका नतीजा है कि वह अब जनता के बीच नही अपनों के बीच बैठ कर सरकार की वर्षगांठ मना रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App