Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ICU में फिर भर्ती किए गए एम. करुणानिधि, अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन

द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम के अध्यक्ष एम करुणानिधि को रात दो बजे कावेरी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि उनके ब्डल प्रेशर कम होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ICU में फिर भर्ती किए गए एम. करुणानिधि, अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन
X

द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम के अध्यक्ष एम करुणानिधि को रात दो बजे कावेरी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि उनके ब्डल प्रेशर कम होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलेटिन में कहा गया कि उपचारा के बाद उनका रक्तचाप ठीक है। उनका उपचार विशेषज्ञ डॉ़क्टरों का एक पैनल कर रहा है। उनकी हालत में अब सुधार है।

इसे भी पढ़ेंः केंद्र में खेमका की प्रतिनियुक्ति पर विचार के बारे में खुलासा करने के आदेश पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इससे पहले शुक्रवार शाम को उनके आवास गोपालपुरम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने के बीच उनके पुत्र स्टालिन ने बताया कि उनकी तबियत में अच्छा सुधार हो रहा है।

करुणानिधि के बेटे स्टालिन ने कहा कि उनके बुखार और संक्रमण में कमी आई है। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रमुक प्रमुख के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

एम. करुणानिधी के बीमार होने की खबर मिलते ही राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि थिरू करुणानिधि के परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि थिरू एमके स्टालिन और कनिमोई जी से बातचीत की। कलैंग्नार करुणानिधि जी के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और जरूरत पड़ने पर सहायता की पेशकश की। मैं उनके जल्दी स्वस्थ्य होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story