दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे कपिल सिब्बल
एक समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ विवाद में शामिल कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने उच्चतम न्यायालय में आप सरकार का प्रतिनिधित्व किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Aug 2018 6:38 AM GMT
एक समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ विवाद में शामिल कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने उच्चतम न्यायालय में आप सरकार का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण एवं अन्य अधिकारों को लेकर आप सरकार की ओर से दलीलें दीं।
कपिल सिब्बल के पुत्र एवं वरिष्ठ वकील अमित सिब्बल ने केजरीवाल एवं अन्य आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा डाला था। किंतु हाल में आप नेताओं के माफी मांगने के बाद उन्होंने यह मामला वापस ले लिया।
कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति ए के सीकरी एवं न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ के समक्ष आप सरकार की ओर से दलील देने की अगुवाई की। यह मामला इसलिए महत्व रखता है कि क्योंकि आप सरकार एवं केन्द्र के बीच दिल्ली विधानसभा के विधायी मामलों को लेकर आपस में टकराव चल रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story