उमर खालिद पर नहीं चली थी गोली, पुलिस ने किए अहम खुलासे!
JNU के छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने वाले दो लोग पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद गिरफ्तार किए गए हैं।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने वाले दो लोग पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अहम खुलासे किए हैं। हालांकि अभी तक गोली चलने वाली बात की भी पुष्टि नहीं हो सकी है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें कि दो युवकों ने खालिद पर हमला करने जिम्मेदारी ली। इसक पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में लिया। इसके बाद कुछ अहम बातें सामनें आई हैं।
दोनों आरोपियों ने दावा किया कि वे गोरक्षक हैं और दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में चल रहे कार्यक्रम ‘खौफ से आजादी’ को रोकने के लिए आए थे। तभी खालिद को बाहर चाय पीता देख हमला किए।
इसे भी पढ़ें- उमर खालिद पर हमलाः दोनों आरोपियों ने नहीं किया आत्मसमर्पण
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दरवेश शाहपुर और नवीन दलाल को सोमवार तड़के हरियाणा के हिसार में फतेहाबाद से हिरासत में लिया था। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने अपनी स्पेशल सेल को यह मामला सौंप दिया।
जांच को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस्तेमाल हुए हथियार को जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक जांच में यह पता चला है कि खालिद के खिलाफ जब इस पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ था तब वह जाम हो गया था।
साथ ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां पर उन्हें कोई कारतूस नहीं मिला था। पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल इसको लेकर जांच पड़ताल तेजी से की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App