JNU देशद्रोह केस: दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कन्हैया कुमार, उमर खालिद समेत 10 छात्रों खिलाफ 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की
दिल्ली पुलिस इस मामले में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित 10 लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

आज से लगभग तीन साल पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई नारेबाजी जांच पूरी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस इस मामले में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित 10 लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मामले में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है।
पुलिस ने सहित भारतीय दंड संहिता (IPC) 124A 323, 465, 471,143, 149, 147, 120B सहित अन्य धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में नामजद कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य, आकिब हुसैन, मुजीब हुसैन, मुनीब हुसैन, उमर गुल, रईस रसूल, बशरत अली, और खलिद बशीर भट का नाम हैं।
Chargesheet filed under various sections of Indian Penal Code (IPC) including 124A 323, 465, 471,143, 149, 147, 120B, in 2016 JNU sedition case. https://t.co/GYFT5G9sni
— ANI (@ANI) January 14, 2019
देशद्रोह मामले में पुलिस की चार्जशीट पर दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत मंगलवार को विचार करेगी। बता दें कि चार्जशीट दाखिल करने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अभियोग से जरूरी अनुमति ले ली गई।
जांच के दौरान मिली जनकारी के अनुसार कन्हैया कुमार ने लगभग तीन साल पहले यानी 9 फरवरी 2016 उन प्रदर्शनकारियों की अगुवाई की थी जिसमें देश विरोधी नारे लगाए गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Jnu Treason case Kanhaiya Kumar Kanhaiya Kumar JNU Kanhaiya Kumar latest speech JNU Umar Khalid Anirban Bhattacharya Delhi Police Delhi Patiala house court Chargesheet Jnu sedition case sedition Syed Umar Khalid जेएनयू कन्हैया कुमार अनिर्बान भट्टाचार्य उमर खालिद दिल्ली पुलिस जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली पुलि