JNU आंदोलन: पत्रकारों से छेड़खानी मामले में दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल निलंबित
महिला फोटो जर्नलिस्ट के लिखित शिकायत के अनुसार अवैध तरीके से कैमरा छीनने का केस दर्ज किया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा 23 मार्च किए जा रहे प्रदर्शन को कवर करने पहुंची महिला पत्रकारों के साथ हुए छेड़खानी मामले में दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कांस्टेबल दिल्ली शसस्त्र बल के हैं इनमें से एक महिला कांस्टेबल है और एक पुरूष हेड कांस्टेबल है।
महिला फोटो जर्नलिस्ट के लिखित शिकायत के अनुसार अवैध तरीके से कैमरा छीनने का केस दर्ज किया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा, शुरुआती जांच में इन दोनों कांस्टेबल को भीड़ नियंत्रण करने में अव्यावहारिक आचरण के लिए निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- अब चेहरे से भी हो सकेगा आधार का सत्यापन, UIDAI ने जारी किया नोटिफिकेशन
इस मामले में आगे की जांच चल रही है। आपको बता दें कि इस घटना का विरोध करते हुए मीडिया संस्थानों को फोटोजर्नलिस्टों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के गेट पर अपना कैमरा रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
महिला पत्रकार ने दिल्ली कैंट के SHO के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही अपनी शिकायत में एक और महिला पत्रकार के साथ महिला पुलिस कांस्टेबल के दुर्व्यवहार की भी शिकायत दर्ज कराई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App