मेजर निखिल हांडा को गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया, मेजर की पत्नी से आरोपी का 2015 से था संबंध
भारतीय सेना के मेजर निखिल हांडा को उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली लाया गया है।

भारतीय सेना के मेजर निखिल हांडा को उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली लाया गया है। मेजर निखिल हांडा पर भारतीय सेना आर्मी के मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी की हत्या का आरोप है, जो शनिवार को दिल्ली बरार स्क्वायर में मृत मिली थी।
Delhi: Indian Army Major Nikhil Handa was brought to Delhi after he was arrested in Meerut earlier today. Nanda is accused of murdering wife of Indian Army Major Amit Dwivedi ; Earlier visuals from Punjabi Bagh Police station pic.twitter.com/aI3wJ1NIMw
— ANI (@ANI) June 24, 2018
दिल्ली वेस्ट के डीसीपी वीके सिंह ने कहा कि मेजर की पत्नी शैलजा की हत्या के आरोप में मेरठ से पकड़कर आरोपी दिल्ली लाया गया है। पीड़िता को आरोपी निखिल हांडा 2015 से जानता था। उसने एक तर्क (बहस) के दौरान चाकू से गला रेत कार से बाहर फेंक कर कुचल दिया।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कहा कि मेजर की पत्नी शैलजा से आरोपी मेजर निखिल हांडा शादी की जिद करता था, और आरोपी के 2015 से मेजर की पत्नी शैलजा से संबंध थे।
Accused has been brought to Delhi. He knew the victim since'15. During an argument he attacked her with a knife,threw her out of the car&ran over her: V Singh,DCP West on arrest of Indian Army's Nikhil Nanda who is accused of murdering wife of another Indian Army officer in Delhi pic.twitter.com/yDd60KYkTa
— ANI (@ANI) June 24, 2018
इसके अलावा आगे कहा कहा कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। शैलजा के फोन डिटेल्स पुलिस को आरोपी को पकड़ने में मदद मिली है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते शनिवार को करीब दो बजे दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर इलाके में मेजर अनिल द्विवेदी की पत्नी की गला रेतकर हत्या की गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App