पर्यावरण दिवस पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पेंटिंग प्रतियोगिता में भारत ने ''गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड'' में दर्ज करवाया नाम
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में पर्यावरण के उपलक्ष्य में पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 1145 लोगों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता ने गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 Jun 2018 6:00 PM GMT
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 1145 लोगों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता ने गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।
इससे पहले यह रिकार्ड चीन के पास था, जिसमें 745 लोगों ने एक साथ पेंटिंग बनाई थी। दिल्ली के मधु विहार में रहने वाले कमल किशोर और उनकी बेटी रशिका गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड टीम का हिस्सा बने हैं।
अपनी बेटी और अपनी उपलब्धि को लेकर कमल किशोर ने कहा कि गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड बनाने वाली टीम में शामिल होना उनके लिए गौरवपूर्ण रहा है।

कमल किशोर ने कहा कि यह प्रतियोगिता 'एक पेड़ एक जिंदगी' की थीम पर आधारित थी। जिसमें पेड़ पर्यावरण का महत्व बताने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से बनने वाला विश्व रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ी को भी पर्यावरण संरक्षण की सीख देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करान वाली टीम में शामिल रशिका ने कहा कि मैं अपने पापा को पेंटिंग करते देख, मेरी रूचि भी कला की तरफ आई। मैंने अप्लाई आर्ट में डिग्री हासिल की और कई पेंटिंग प्रतियोगिताए जीती।

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर तीन जून को कलाकार फांउडेशन ने दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया था। जिसमें एक साथ 1145 लोगों ने पेंटिंग बनाते हुए गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड बनाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story