इमरान हुसैन ने कपिल मिश्रा और विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ दर्ज करवाया मानहानि का केस
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने इमरान हुसैन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 23 करोड़ रुपये लेकर एक ही दिन में दो बार पेड़ काटने की अनुमति दी।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने कपिल मिश्रा और भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ कोर्ट में आपराधिक मानहानि की याचिका दायर की है।
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में उन्होंने कहा है कि कपिल मिश्रा और बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता के साथ मनजिंदर सिंह सिरसा ने पेड़ गिराने के मामले में उनपर गलत आरोप लगाया था।
#Delhi Environment Minister Imran Hussain files a criminal defamation case against Kapil Mishra and BJP MLAs Vijender Gupta & Manjinder Singh Sirsa in Patiala House Court for allegedly levelling false allegations against him in tree felling matter pic.twitter.com/2LJUdbZpAL
— ANI (@ANI) August 4, 2018
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री इमारन हुसैन पर पेड़ काटने को लेकर कपिल मिश्रा ने आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस 2018: 15 अगस्त को मोदी सरकार लॉन्च करेगी सबसे बड़ी हेल्थ पॉलिसी
बताते चलें कि भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने इमरान हुसैन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 23 करोड़ रुपये लेकर एक ही दिन में दो बार पेड़ काटने की अनुमति दी। भाजपा विधायक ने दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App