ऑनर किलिंग: सरेआम लड़के की चाकू गोदकर हत्या, लड़की पर भी किए 9 वार
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात हुई।

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में शुक्रवार शाम करीब 5.15 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई। जहां बाइक सवार 2 लोगों ने एक लड़के-लड़की पर हमला कर दिया और उन पर चाकू से कई वार किया।
इस वारदात में लड़के की मौके पर मौत हो गई जबकि लड़की गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक ये ऑनर किलिंग का मामला है।
क्या है मामला
35 वर्षीय दिनेश पूर्वी दिल्ली की रहने वाली 23 वर्षीय लड़की से प्यार करता था। ये दोनों कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे। जानकारी के मुताबिक, दिनेश पहले से शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे भी थे।
लड़की के घरवालों ने आरोप लगाया है कि दिनेश उसे बहला फुसला कर और उससे घर में मौजूद जेवरात को मंगाकर अपने साथ भगा ले गया। लड़की का रिश्ता तय था और अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी।
यह मामला पांडव नगर थाने में मामला दर्ज था। लड़की के परिजन क्रोधित थे और लगातार दोनों को तलाश कर रहे थे। जब लड़की के भाई और मामा को खबर मिली कि दोनों कैब से न्यू अशोक नगर जा रहे हैं, तो दोनों बाइक वहां पहुंचे और कैब से निकालकर दोनों पर चाकू से बेतहाशा वार किए।
मामा रिंकू और भाई शंकर ने लड़की पर 9 वार किए। सरेआम इस वारदात को अंजाम देते हुए इन दोनों को पास में खड़े एक हेड कॉन्स्टेबल ने देख लिया। उसने मौके पर रिंकू और शंकर को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लड़की को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर है। लेकिन लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App