दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, 16 राज्यों में हाई अलर्ट
बीते बुधवार से दिल्ली एनसीआर में रुक रुक कर बारिश हो रही है। आज सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।

बीते बुधवार से दिल्ली एनसीआर में रुक रुक कर बारिश हो रही है। आज सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।
Rain lashes parts of Delhi, Visuals from Central Delhi area pic.twitter.com/FPsNhJ45XL
— ANI (@ANI) August 22, 2018
दिल्ली पर काले बादल छाए हुए हैं और जिसकी वजह से कई इलाकों में बारिश हो रही है। एएनआई के मुताबिक, गुरुवार सुबह दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, साहिबाबाद में हुई झमाझम बारिश के चलते पानी जमा हो गया है।
बारिश का सबसे ज्यादा असर नोएडा, गाजियाबाद, साहिबाबाद में देखा जा रहा है। दिल्ली में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है। देश के कई राज्यों में बारिश का कहर अब भी जारी है।
ये भी पढ़ें - असम सांसद को ब्लैकमेल करने के आरोप में देवबंद के पूर्व विधायक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 16 राज्यों में दो दिन के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। 26 अगस्त तक उत्तर भारत और पूर्वी और पश्चिमी भारत में बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App