दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम विभान ने तीन दिनों का हाई अलर्ट किया जारी
दिल्ली और एनसीआर में सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश की वजह से जगह जगह पानी भर गया है।

दिल्ली और एनसीआर में सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश की वजह से जगह जगह पानी भर गया है।
More rains expected after morning showers lashed #Delhi; Visuals from Rajpath pic.twitter.com/evQ5FmSc8H
— ANI (@ANI) July 26, 2018
दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में तेज बारिश हो रही है। जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी जमा होने लगा है। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
बता दें कि एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है। तो वहीं दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 7 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई।
मौसम विभाग ने कहा दिल्ली एनसीआर में दिन भर बादल छाए रहेंगे। बारिश की वजह से एनएच-24 पर कई किलोमीटर तक पानी भरने की खबरें भी आ रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App