Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाक! चलती कैब में महिला को बंधक बना किया गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चलती कैब में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने कैब बुक थी। जब वह कैब में बैठी तो उसमें कुछ लोग पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने महिला को कैब में पहले जबरन शराब पिलाई फिर उसे जारचा के पास जंगल में ले गए। यहां आरोपियों के महिला के साथ गैंगरेप किया।

शर्मनाक! चलती कैब में महिला को बंधक बना किया गैंगरेप, 6 गिरफ्तार
X

ग्रेटर नोएडा में समाज को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां चलती कैब में महिला के साथ ड्राइवर और उसके दोस्तों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक महिला ने कैब बुक थी। जब वह कैब में बैठी तो उसमें कुछ लोग पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने महिला को कैब में बंधक बनाकर पहले जबरन शराब उसे पिलाई फिर उसे जारचा के पास जंगल में ले गए।

यहां आरोपियों के महिला के साथ गैंगरेप किया। हालांकि, आरोपी फरार हैं लेकिन पुलिस ने आरोपी के चाचा समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार (24 अप्रैल) को ग्रेटर नोएडा के एक नामी प्राइवेट स्कूल की 11वीं की छात्रा के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया था। छात्रा को 3 युवकों ने चलती कार में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों में से एक पीड़िता का क्लासमेट और एक रिश्तेदार शामिल था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story