शर्मनाक! काम दिलाने का झांसा देकर मॉडल को बनाया बंधक, किया गैंगरेप
दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में क्रिसमस के दिन तीन युवकों ने एक 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया।

दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में क्रिसमस के दिन तीन युवकों ने एक 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद पीड़िता ने खुद पुलिस को 100 नम्बर पर कॉल करके जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की मॉडलिंग के लिए करीब 2 महीने पहले मुंबई गई थी। यहीं पर उसकी मुलाकात दिल्ली के सतीश नाम के एक लड़के से हुई। सतीश उसे काम दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले आया।
यह भी पढ़ें- नाबालिग से रेप की कोशिश कर रहा था पिता, बेटी ने मारा चाकू
मिलने के लिए मॉल बुलाया
24 दिसंबर को आरोपी ने पीड़ित लड़की को कॉल करके साउथ दिल्ली के एक मॉल में बुलाया। मॉल में सतीश के साथ जग्गी नाम का उसका दोस्त भी मौजूद था।
फ्लैट पर ले जाकर किया गैंगरेप
सतीश और उसका दोस्त लड़की को लेकर सरोजनी नगर इलाके में एक फ्लैट पर गए। फ्लैट में हरेंद्र नाम का उन दोनों का एक दोस्त पहले से मौजूद था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फ्लैट पर उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिला कर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
यह भी पढ़ें- Video: पुजारी ने की लड़कियों से छेड़छाड़, बीच सड़क नंगा कर महिलाओं ने जमकर की धुनाई
आरोपी गिरफ्तार
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App