ठंडा पानी मांगने को लेकर हुआ झगडा, चाकू मारकर हत्या
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके में ठंडा पानी मांगने को लेकर हुए झगड़े के बाद 20 वर्षीय एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के सामने उसके एक दोस्त ने चाकू मार कर हत्या कर दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 July 2018 6:13 AM GMT
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके में ठंडा पानी मांगने को लेकर हुए झगड़े के बाद 20 वर्षीय एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के सामने उसके एक दोस्त ने चाकू मार कर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया ने कुछ ही घंटों में पलटा सिर्फ शाकाहारी भोजन देने का आदेश
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस ने आज बताया कि यह घटना 11 और 12 जुलाई की दरम्यानी रात हुयी। उन्होंने बताया कि सागर (मृतक) जहांगीरपुरी में रहता था। सागर अपनी पत्नी के साथ अपने दोस्तों से मिलने के लिए जेजे कॉलोनी गया था। गर्मी होने के चलते सागर ने आरोपी गौरव को उसे ठंडा पानी देने को कहा।
पुलिस ने बताया कि इसे लेकर उन दोनों के बीच झड़प हो गयी। गौरव ने सागर को उसकी पत्नी के सामने उस पर चाकू से कई वार किए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story