Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली शेल्टर होम केस में चार महिला कर्मी गिरफ्तार

दिल्ली में एक आश्रयगृह की चार महिला कर्मियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस आश्रयगृह के कर्मचारियों ने कथित रूप से वहां रह रही लड़कियों का उत्पीड़न किया था।

दिल्ली शेल्टर होम केस में चार महिला कर्मी गिरफ्तार
X

दिल्ली में एक आश्रयगृह की चार महिला कर्मियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस आश्रयगृह के कर्मचारियों ने कथित रूप से वहां रह रही लड़कियों का उत्पीड़न किया था।

डीसीडब्ल्यू ने बताया कि बृहस्पतिवार को द्वारका के इस निजी आश्रयगृह की जांच के दौरान दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पाया कि आश्रयगृह के कर्मचारी लड़कियों को नियम पालन नहीं करने पर बुरी तरह से दंडित करते हैं।
कुछ लड़कियों ने आरोप लगाया कि महिलाकर्मी सजा के तौर पर उनके प्रावइेट पार्ट्स में मिर्ची का पाउडर डाल देती हैं।
पुलिस ने बताया कि इस खुलासे के बाद चार महिला कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। चारों महिला कर्मियों में से एक कल्याण अधिकारी, एक प्रभारी और दो अन्य कर्मचारी थीं। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और जांच जारी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story