दिल्लीः यमुना नदी में डूबने से 4 की मौत, दो के शव बरामद- दो की तलाश जारी
नदी के पास जाने की प्रशासन ने मनाही कर रखी है। इसके बावजूद दिल्ली के अलीनगर के पास यमुना नदी में नहाने गए 4 लोगों की डूबने से मौत की खबर सामने आई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Aug 2018 12:20 PM GMT Last Updated On: 5 Aug 2018 12:20 PM GMT
हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद और लगातार बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान ऊपर हो गया था, हालांकि अब जलस्तर में कमी हो गई है।
इसे भी पढ़ेंः सरकार ने संविलियन कर शिक्षकों का किया सम्मान, पौने दो लाख परिवार हुए खुशहाल
लेकिन नदी के पास जाने की प्रशासन ने मनाही कर रखी है। इसके बावजूद दिल्ली के अलीनगर के पास यमुना नदी में नहाने गए 4 लोगों की डूबने से मौत की खबर सामने आई है।
राहत एवं बचाव दलों ने नदी से 2 शव बरामद कर लिये हैं और 2 लोगों की तलाश की जा रही है। आपको बता दे कि 31 जुलाई को बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान दो मासूम समेत कुल तीन लोग डूब गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story