Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली में सामने आया लव जिहाद का मामला, युवक का सरेआम काटा गला

दिल्ली के ख्याला इलाके में चार बदमशों ने एक शख्स की सरेआम गला काटकर हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।

दिल्ली में सामने आया लव जिहाद का मामला, युवक का सरेआम काटा गला
X

दिल्ली के ख्याला इलाके में गुरुवार रात एक शख्स की सरेआम गला काटकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के पीछे का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, चार हमलावरों ने युवक पर हमला किया। एक आरोपी को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। इस वारदात में लड़की के बयान के बाद एक नया मोड़ आ गया है।

यह भी पढ़ें- 400 भक्त नपुंसक मामला: राम रहीम के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़की का कहना है कि जिस लड़के की हत्या की गई, वह उससे शादी करने जा रही थी। लड़की ने अपने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अपनी जान को भी खतरा बताया है।

4 हमलावरों ने सरेआम काटा गला

जानकारी के मुताबिक, मृतक अंकित रघुवीर नगर के आरजी फ्लैट में रहता था। गुरुवार रात करीब 8 बजे जब वो स्कूटी से कहीं जा रहा था, तो 4 युवकों ने उस पर हमला कर दिया और चाकुओं से उसका गला काट दिया। घटना के बाद अंकित को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लड़की से शादी करने वाला था मृतक

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस हत्या के पीछे युवक का एक लड़की से प्रेम करना बताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि खुद लड़की ने की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अंकित ने गुरुवार को लड़की को बुलाया था कि अब हम शादी कर लेंगे। लड़की ने बताया कि इसी से नाराज उसके कुछ रिश्तेदारों ने अंकित पर हमला किया।

यह भी पढ़ें- Video: डांसर को देख अश्लील इशारे करने लगा बुजुर्ग, ट्विटर पर लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 4 लोग अंकित को घेरकर चाकू मार रहे थे। तीन आरोपी भाग गए और एक को लोगों ने पकड़ लिया। लकिन भागने वाले कौन थे, ये अभी पता नहीं। बताया जा रहा है कि लड़का घर का इकलौता था, जिससे पूरा परिवार सदमे में है और कोई अभी तक बात करने को आगे नहीं आया है। मृतक फोटोग्राफी करता था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही लड़की के साथ-साथ दोनों के परिवारवालों से भी पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी तक किसी पुलिस अधिकारी इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक, लड़के और लड़की दोनों का धर्म अलग है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story